दिल्ली में चुनाव नजदीक है, ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल सड़कों पर रोड शो करके अपनी पार्टी के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं। वह गुरुवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच रोड शो करेंगे। केजरीवाल मटियाला, उत्तम नगर, विकासपुरी, तुगलकाबाद और कालकाजी में रोड शो करेंगे।
JNU और जामिया में पश्चिमी यूपी के छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण दे दो, सबका इलाज कर देंगे : संजीव बालियान
उनके कार्यक्रम के अनुसार, वे पहले के तीन रोड शो सुबह करेंगे जबकि तुगलकाबाद और कालकाजी में रोड शो शाम को होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री पार्टी के 39 प्रचारकों के साथ शहर में आठ फरवरी को चुनाव प्रचार अभियान की अगुआई करेंगे। इसी तरह, पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया गुरुवार को त्रिलोकपुरी और कोंडली में जनसभा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



