केजरीवाल का फूंका पुतला

Summary :

NULL

पश्चिमी दिल्ली : आम आदमी पार्टी विधायकों और चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश विवाद को लेकर जनकपुरी में धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना-प्रदर्शन पश्चिमी जिला बीजेपी की ओर से किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। साथ ही आप पार्टी के पूर्व विधायक राजेश ऋषि के घर का भी घेराव किया गया। एकत्रित हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले को केजरीवाल सरकार की मनमानी करार दिया।

धरना स्थल पर इकट्ठा हुए बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही आम आदमी पार्टी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार तीन साल में पूरे तरीके से विफल रही है। इस मौके पर पश्चिमी जिला बीजेपी के अध्यक्ष रमेश खन्ना, उपाध्यक्ष अतुल मुखी समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर अतुल मुखी ने कहा कि केजरीवाल की आदत हमेशा भागने की रही है। वह अपने दफ्तर में आते नहीं हैं और न ही उन्होंने अपने पास कोई मंत्रालय रख रखा है। जबकि आधी रात को 12 बजे घर पर मीटिंग बुलाते हैं और चीफ सेक्रेटरी को अपने विधायकों से पिटवाते हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team