नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर पोस्टर की वजह से विवादों में है। इस बार आरोप वामपंथी संगठनों द्वारा नजीब अहमद केस में सात आरोपियों के नाम का परिसर में एक पोस्टर लगवाने के कारण हुआ है। जिसमें सभी आरोपियों का नाम लिखा हुआ है। इसके विरोध में आरोपी छात्र ने पोस्टर बनाने वाले छात्रों के खिलाफ वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पत्र में छात्र ने लिखा है कि परिसर में हमारे खिलाफ गलत आरोप और अपवादक पोस्टर लगाया गया है, जिससे हमारी छवि खराब हो रही है। यह पोस्टर साबरमती हॉस्टल के पास लगाया गया है।
छात्रों का कहना है कि वे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। इसके बाद भी हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। हमारी मांग है कि अनुसूचित जाति और जनजाति एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। छात्रों का आरोप है कि ये बहुत दिनों से हो रहा है। जो आरोप अभी तक साबित भी नहीं हुआ है, उस आरोप को लेकर हम जी रहे हैं। हम पर बार-बार इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसके वजह से मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है। आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द इनके खिलाफ कार्रवाही की जाए।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



