नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह कॉलोनी में 90 गलियों और 180 नालियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही पूरी कॉलोनी का कायाकल्प हो जाएगा। इसके निर्माण से करीब 12 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा। दिसंबर 2019 तक सभी निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान जैन और दुर्गेश पाठक ने क्षेत्र में पदयात्रा भी निकाली। जैन ने इस मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही लोगों को स्थानीय स्तर पर हो रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। जैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों की दशा सुधारना चाहती है, इसीलिए ऐसी कॉलोनियों में व्यापक पैमाने पर गलियों और नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
पिछली सरकारों ने इस कॉलोनियों की दशा सुधारने की तरफ बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया। वहीं दुर्गेश पाठक ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दिल्ली की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाली एक बहुत बड़ी आबादी की पिछली सरकारों ने उपेक्षा की है।
जैन की याचिका पर आदेश सुरक्षित… राउज एवेन्यू कोर्ट ने राज्य के सत्येंद्र जैन पर आय से अधिक संपत्ति के एक मामले के संबंध में दाखिल जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। एसीएमएम समर विशाल ने आदेश 16 जुलाई के लिए सुरक्षित रख लिया है और इस आदेश की तारीख तक जैन को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत भी बढ़ा दी।
सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में जैन की पत्नी पूनम जैन और व्यापारिक सहयोगियों अजित प्रसाद जैन, वैभव जैन, सुनिल कुमार जैन और आयुष जैन के नाम भी शामिल किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



