लोगों के लिए नरक बना किराड़ी, घरों और गलियों में भरा सीवर का पानी, जानें 6 महीने का मास्टरप्लान

Summary :

Kirari Waterlogging Case: दिल्ली के किराड़ी इलाका लगभग पिछले 8 महीनों से लोगों के नरक बन गया है। गलियों और घरों में सीवर का गंदा पानी भरने से लोगों को आने-जाने और रहना भी मुश्किल हो गया है। हर तरफ गंदा पानी और सीवर की गाद ने पूरा किराड़ी इलाका अपनी चपेट में ले लिया है लेकिन सरकार पहले बेसुध थी और अब मास्टरप्लान जारी किया है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच भी लोगों को गंदे पानी में चलकर जाना पड़ता है और बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि…

Kirari Waterlogging Case: दिल्ली के किराड़ी इलाका लगभग पिछले 8 महीनों से लोगों के नरक बन गया है। गलियों और घरों में सीवर का गंदा पानी भरने से लोगों को आने-जाने और रहना भी मुश्किल हो गया है। हर तरफ गंदा पानी और सीवर की गाद ने पूरा किराड़ी इलाका अपनी चपेट में ले लिया है लेकिन सरकार पहले बेसुध थी और अब मास्टरप्लान जारी किया है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच भी लोगों को गंदे पानी में चलकर जाना पड़ता है और बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई भी नेता जलभराव की समस्या को सुलझा नहीं पा रहा है और कई लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए है।

Kirari Waterlogging Case

 Kirari Waterlogging Case
Kirari Waterlogging Case

किराड़ी इलाके में हर तरफ नाले का गंदा पानी, कूड़ा जमा हो रखा है लोगों के घर तक यह गंदा बदबूदार पानी घुस गया है और लोग मजबूरन ऊपर की मंजिल में रहने को मजबूर हो गए है या घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए है। घर के भूतल में लोगों का समान भी गंदे पानी की वजह से सड़ गया है लेकिन स्थानिय लोगो की शिकायत नहीं सुनी गई लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Sharma Colony Kirari

 Kirari Waterlogging Case
Kirari Waterlogging Case

किराड़ी को नरक से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सराकर सकते में आई है और जल एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है और 6 महीने का मास्टरप्लान तैयार किया गया है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि किराड़ी में सीवर लाइनें सही से नहीं डाली गई है और ढलान ऐसा रखा की पानी लोगों के घर तक घुस गया। अब मास्टरप्लान को साझा करते हुए कहा कि सिर्फ 6 महीने में सीवर सिस्टम को सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दी है और सीवर लाइनें बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।

Parvesh Verma on Kirari

रिपोर्ट में कहा गया था कि 2000 वर्ष से पहले किराड़ी बसा था लेकिन सीवर लाइन पूरी तरह से नहीं बिछी थी। वर्ष 2020 में सीवर प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी गई थी लेकिन काम फिर भी पूरा नहीं हो पाया था। अब मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि 6 महीने के भीतर ही किराड़ी में सीवर पानी के ओवरफ्लो को खत्म कर दिया जाएगा, नए पंपिग के स्टेशन बनाए जाएंगे और मानसून या बारिश का सीजन आने से पहले जल निकासी को दोगुना किया जाएगा।

ALSO READ:  ED केस में अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत, दो केसों में कोर्ट ने किया बरी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।