ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भीषण आग का तांडव! 60,000 हेक्टेयर इलाका राख, कई शहर खाली करने के आदेश

Summary :

Australia Forest Fire News: पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में लगी बड़ी जंगल की आग का असर अब आवाजाही पर भी हो रहा है। आग की वजह से इलाके में सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही आस-पास के शहरों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। हालात का आकलन करते हुए इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (डीएफईएस) ने शुक्रवार सुबह जारी एक अलर्ट जारी कर कहा कि राज्य के दक्षिणी कोस्ट पर पर्थ से 420 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क में लगी आग से…

Australia Forest Fire News: पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में लगी बड़ी जंगल की आग का असर अब आवाजाही पर भी हो रहा है। आग की वजह से इलाके में सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही आस-पास के शहरों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। हालात का आकलन करते हुए इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (डीएफईएस) ने शुक्रवार सुबह जारी एक अलर्ट जारी कर कहा कि राज्य के दक्षिणी कोस्ट पर पर्थ से 420 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क में लगी आग से जान और घरों को खतरा है।

लगभग 2,000 की आबादी वाले रेवेन्सथोर्प सहित आस-पास के कई शहरों के रहने वालों और आने-जाने वालों को आदेश दिया गया है कि अगर रास्ता साफ है तो वे वहां से निकल जाएं। डीएफईएस के अलर्ट में कहा गया, “आप खतरे में हैं और बचने के लिए तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।”

Australia Forest Fire News: 16 जनवरी से लगी आग अब भी बरकरार

Australia Forest Fire News
Australia Forest Fire News

इसके साथ ही जो लोग रुकना चाहते हैं, उन्हें बहुत ज्यादा गर्मी के खतरे की वजह से घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। यह आग 16 जनवरी को नेशनल पार्क में बिजली गिरने से लगी थी और शुक्रवार सुबह तक 60,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल चुकी थी।

Australia Forest Fire News: राहत के लिए खोला गया इवैक्यूएशन सेंटर

रेवेन्सथोर्प के पश्चिम में एक मेन हाईवे बंद कर दिया गया है, और उत्तर में न्यूडेगेट शहर में एक इवैक्यूएशन सेंटर खोला गया है। फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क की झाड़ियों में लगी आग शुक्रवार सुबह दक्षिण-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में लगी चार बड़ी आग में से एक थी।

Australia Forest Fire News: 1,500 लोगों को शहर छोड़ने के आदेश

पर्थ से करीब 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बसे चार छोटे शहरों के करीब 1,500 लोगों को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। जंगल में लगी आग बेकाबू होकर उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रही है। इसी वजह से लोगों को इन शहरों को खाली करने के लिए कहा गया है।न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क से 60 किलोमीटर उत्तर में डन रॉक नेचर रिजर्व और नेशनल पार्क से 130 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रीन रेंज नाम के छोटे से शहर के पास आग लगने की वजह से कम लेवल की इमरजेंसी वॉर्निंग जारी की गई है। दोनों आग की चेतावनी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे हालात पर नजर रखें और तुरंत वहां से निकलने के बारे में सोचें।

–आईएएनएस

यह भी पढ़ें- अमेरिका-कनाडा रिश्तों में कड़वाहट, ट्रंप ने वापस लिया ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.