Saraswati Puja ke Upay: हिंदू धर्म में ज्ञान, कला और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत शुभ माना गया है। माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व आज यानी 23 जनवरी 2026 को है। हिंदू मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ही विद्या की देवी का प्राकट्य हुआ था, यही कारण है कि इस दिन मां सरस्वती के साधक उनकी बड़े धूम-धाम से पूजा-अर्चना करते हैं। बसंत पंचमी के दिन पूजा या दान से मां सरस्वती अपने भक्तों का कल्याण करती हैं, आइए जानते हैं, Saraswati Puja ke Upay क्या हैं।
Saraswati Puja Time: पूजन का समय

23 जनवरी को सुबह 7:17 बजे सूर्योदय पंचमी तिथि के साथ होगा और सुबह 7:17 बजे से 10:30 बजे के बीच चर, लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त उपस्थित रहेंगे। इसलिए इस बार बसंत पंचमी के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:17 बजे से 10:30 के बीच रहेगा। सुबह 7:17 बजे से 10:30 बजे के बीच कभी भी पूजन कर सकते हैं।
Saraswati Puja ke Upay: बसंत पंचमी के उपाय और नियम

- अगर आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं और मां सरस्वती का आशीर्वाद चाहते हैं, तो बसंत पंचमी के दिन एक पीले रंग की कलम को मां सरस्वती के चित्र के सामने रखकर हल्दी, रोली, अक्षत आदि से पूजा करें।
- फिर उसे मां का आशीर्वाद मानकर अपने पास रख लें। परीक्षा या प्रतियोगिता में उसी कलम का उपयोग करें। इस उपाय को करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है।
- बसंत पंचमी पर सिर्फ मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ स्नान दान का भी बहुत महत्व है। ऐसे में इस दिन प्रयागराज के संगम में श्रद्धा और विश्वास के साथ तीन डुबकी लगाएं।

- साथ ही मंत्र जप और दान करें। इसके साथ ही इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कलम, कॉपी या फिर उसकी पढ़ाई के लिए फीस आदि के लिए पैसे दें।
- इस उपाय को करने से माता सरस्वती प्रसन्न होती हैं, बसंत पंचमी के दिन तन और मन से पवित्र होने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें।
- फिर माता सरस्वती को पीले पुष्प, पीले वस्त्र, पीले फल, पीली मिठाई आदि चढ़ाएं। इसके बाद विधि पूर्वक उनकी पूजा करें।
- ह्रीं वाग्देव्यै ह्रीं ह्रीं’ मंत्र का अधिक से अधिक जप करें। इस उपाय को करने से माता की कृपा प्राप्त होती है।
Also Read: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के दौरान करें इस आरती का पाठ, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि


Download Android App
Download iOS App



