Kirari Waterlogging: दिल्ली के जल, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के लिए पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वर्षों तक सीवर लाइन और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण हर बरसात में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। भाजपा सरकार बनने के बाद अब इस दिशा में ठोस काम शुरू कर दिया गया है और एक वर्ष के भीतर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
Parvesh Verma: सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रम

मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया के जरिए किराड़ी में जलभराव को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कुछ अन्य नेता इस मुद्दे पर गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि पिछली आप सरकार ने 11 वर्षों में सीवरेज रखरखाव पर मात्र 43 लाख रुपये खर्च किए, जो समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।
Delhi Government Claim: सीवर लाइन का काम क्यों रुका?
मंत्री ने बताया कि किराड़ी क्षेत्र में वर्ष 2000 से पहले ही कॉलोनियां बस चुकी थीं, लेकिन कांग्रेस और आप—दोनों सरकारों ने सीवर और जल निकासी पर ध्यान नहीं दिया। दिसंबर 2020 में सीवर लाइन बिछाने को मंजूरी मिली थी और दिसंबर 2024 तक काम पूरा होना था, लेकिन भुगतान न होने के कारण ठेकेदारों ने काम रोक दिया। इसके चलते गंदा पानी खुले नालों में बहता रहा और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी।
BJP Government Delhi: जल निकासी के लिए बड़े प्रोजेक्ट पर काम जारी (Kirari Waterlogging)
प्रवेश वर्मा ने बताया कि अब भाजपा सरकार ने सीवर लाइन बिछाने का काम दोबारा शुरू कर दिया है, जिसे जून तक पूरा कर लिया जाएगा और इसे रोहिणी स्थित एसटीपी से जोड़ा जाएगा। साथ ही जल निकासी के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है—220 करोड़ की लागत से मुंडका हाल्ट से सप्लीमेंट्री ड्रेन तक नया नाला, 250 करोड़ की लागत से 7.2 किमी लंबा किराड़ी–रिठाला ट्रंक ड्रेन, 112 करोड़ से केएसएन ड्रेन का उन्नयन और शर्मा कॉलोनी में 9.4 करोड़ से ड्रेन सुधार कार्य। सरकार का दावा है कि इन कार्यों से किराड़ी को जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Republic Day पर दिल्ली मेट्रो का स्पेशल शेड्यूल, सुबह 3 बजे से चलेंगी स्पेशल ट्रेन्स


Download Android App
Download iOS App






