हरिद्वार : बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर मां कृष्णा कपूर की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने वीआइपी घाट पर विधि-विधान के साथ उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की। इस दौरान कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का एक अक्टूबर को निधन हुआ था। वे 87 साल की थीं और वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की जानकारी बेटे रणधीर कपूर ने ट्विटर के जरिए दी थी।
इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गर्इ। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन के बाद रणधीर कपूर अस्थियां लेकर रणधीर कपूर और राजीव कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हरिद्वार पहुंचे। उनके इस कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था और उनके पुरोहित डॉ. प्रशांत पालीवाल के अलावा किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
कपूर खानदान में टूटा दुखों का पहाड़ इस शक्स ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में शोक की लहर
वीआइपी घाट पर कपूर परिवार के तीर्थ पुरोहित डॉ. प्रशांत पालीवाल ने पूरे रीति-रिवाज और धार्मिक कर्मकांड, विधि विधान के साथ अस्थि विसर्जन कराया। विसर्जन के बाद अभिनेता रणधीर कपूर ने वीआइपी घाट पर गंगा स्नान भी किया। साथ ही तीर्थ पुरोहित डॉक्टर प्रशांत पालीवाल की बही में इसके निमित्त विवरण भी दर्ज किया।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



