राजस्थान उपचुनावों के नतीजों को देखते हुए मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा व्यंग्य किया है। कुमार विश्वास ने अपनी ट्विटर टिप्पणी में लिखा है, ‘करोडों लोगों द्वारा देखे गए नई वैकल्पिक राजनीति की संभावनाओं के स्वप्न को, असुरक्षा-बोध ग्रसित आत्ममुग्ध बौनों ने अगले 20-30 साल के लिए तबाह कर ही दिया।’
आज का #RajasthanByPolls निर्णय यही सूचित कर रहा है कि देश शायद फिर एक बार ,इन्हीं दोनों पारंपरिक दलों के चंगुल में फँस गया है. करोडों लोगों द्वारा देखे गए नई वैकल्पिक राजनीति की संभावनाओं के स्वप्न को ,असुरक्षा-बोध ग्रसित आत्ममुग्ध बौनों ने अगले 20-30 साल के लिए तबाह कर ही दिया?
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 1, 2018
बता दें कि आम आदमी पार्टी भी इस साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में उतरने का मन बना चुकी थी। हालांकि, राज्यसभा ना भेजने से नाराज हुए कुमार विश्वास अब राजस्थान में सक्रिय नहीं हैं। जब उन्हें आम आदमी पार्टी ने राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया था तो वह एकाएक काफी ऐक्टिव भी हुए थे। उनके नेतृत्व में संगठन भी जम रहा था लेकिन अब पार्टी की राजस्थान इकाई में अनिश्चितता का माहौल है।
वहीं दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को राजस्थान की मंडलगढ़ विधानसभा सीट के साथ-साथ अजमेर व अलवर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भी बड़े अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक धाकड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शक्ति सिंह हाडा को 12,976 वोटों से हराकर मंडलगढ़ विधानसभा सीट जीती। अलवर और अजमेर सीटें भी बीजेपी को कांग्रेस के हाथों गंवानी पड़ी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



