उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहस कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर योगी सरकार ने बेहतर कार्य किया है। कपिलवस्तु विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करने मंगलवार को यहां आए श्री नाइक ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में संगठित अपराधों में काफी कमी आई है।
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद मामले का समाधान हो जाएगा। दीक्षांत समारोह में श्री नाइक ने कहां की असफलता से नहीं घबराने वाला ही सफलता के शीर्ष पर पहुंचता है। उन्होंने शिक्षा में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को समाज के लिए शुभ संकेत बताया है।
उन्होंने इस मौके पर 28 मेघावी को स्वर्ण पदक प्रदान किया जिस में 11 छात्र और 17 छात्राएं शामिल है। राज्यपाल ने छात्रों को सफलता के लिए लगातार प्रयास करने का मंत्र भी दिया। राज्यपाल ने इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय, विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन, अटल बिहारी वाजपेई केंद्रीय ग्रंथालय और विश्वविद्यालय के महामाया मुख्य प्रवेश द्वार का भी शिलान्यास किया।


Download Android App
Download iOS App



