लुधियाना : पंजाब के आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात महानगर लुधियाना में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीजों के आंक ड़े सेहत विभाग की चिंता का विषय बने हुए हैं, हालांकि इसमें राहत वाली खबर यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार कम मरीज सामने आ रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ परविंदरपाल सिंह संधू के मुताबिक अब तक 189 डेंगू प्रभावित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, एक व्यक्ति की मौत डेंगू से होने की आशंका है, जिसकी जांच जारी है, जबकि करीब 800 मरीज शक के घेरे में हैं। जबकि पिछले साल 2017 में 1083 डेंगू के मामले सामने आए थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने खुलासा किया कि इन दिनों को डेंगू का सीजन माना जाता है।
लुधियाना में हैबोवाल, ढंढारी कलां जैसे क्षेत्र सेंसटिव हैं। इस बारे वे नगर निगम के साथ सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू एक वायरल फीवर है, जो मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर साफ व खड़े पानी के स्त्रोतों में पैदा होता है और सिर्फ दिन में ही काटता है। इसमें तेज बुखार, सिर दर्द, मासपेशियों में दर्द, चमड़ी पर दाने, मसूड़ों व नाक से खून निकलना इत्यादि लक्ष्ण होते हैं।
2 दिसंबर को होगी चीफ खालसा दीवान के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव
इसी के चलते वे लोगों को बचाव का सुझाव दे रहे हैं। लोग फुल कपड़े पहनें। जिस जगह आपको लगता है कि पानी खड़ा हो रहा है, वहां काला तेल डालें। सेहत विभाग की टीमें कई जगह डेंगू के मच्छरों के लारवों की जांच कर रही हैं और अब तक वे 2 लाख कूलर देख चुके हैं और करीब 1700 चालान भी कर चुके हैं।
डेंगू के शक्की मरीजों की बात करे तो पंजाब के लुधियाना में सबसे जायदा डेंगू के 800 के करीब शक्की मरीज पाए गए है,,और इनमें से अभी तक 189 मरीजों की रिपोर्ट में डेंगू पाया गया है,, लुधियाना में मरने वालो की अब तक गिनती 1 है,,अगर पिछले पांच सालो के आक ड़ों की बात करे तो वो इस प्रकार से है :-
साल मरीज मौत
2014 184 3
2015 1876 7
2016 755 1
2017 1083 3
और अब इस सीजन में लुधियाना में डेंगू के 800 मरीज शक्की पोस्टिव 189 है।


Download Android App
Download iOS App



