जैन, चड्ढा और अन्य आप नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया: एनडीएमसी समिति के प्रमुख ने कहा

Summary :

भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को दावा किया कि नगर निकाय पर ”झूठे आरोप” लगाने के लिये दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन और आम आदमी पार्टी के तीन अन्य नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है।

भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को दावा किया कि नगर निकाय पर ”झूठे आरोप” लगाने के लिये दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन और आम आदमी पार्टी के तीन अन्य नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है। एनडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने कहा कि जैन, राघव चड्ढा, अतिशी और सौरभ भारद्वाज को ”आज मानहानि नोटिस भेजा गया।” 
दिल्ली सरकार या आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आप नेताओं ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम पर ”2,500 करोड़ रुपये के गबन” का आरोप लगाया था। गोस्वामी ने बुधवार को एक बयान में आरोप लगाया कि ”आम आदमी पार्टी के नेता झूठे बयान देकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”इसको मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी के तीनों नेताओं को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया है। ‘

Desk Team