दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,547 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 6,11,994 हो गए। यहां मामलों की दर 1.96 प्रतिशत है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 10,147 हो गई। वहीं उपचाराधीन मामले घटकर 13,261 हो गए जो कल यानी मंगलवार को 14,480 थे।
यह लगातार दूसरा दिन है जब मामले दो प्रतिशत से कम रहे। गौरतलब है कि तीन दिसंबर से सात दिसंबर तक मामले घट कर क्रमश:4.96 प्रतिशत, 4.78, 4.2 , 3.68 और 3.15प्रतिशत रहे।लेकिल आठ दिसंबर को ये बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गए, नौ दिसंबर को फिर इनमें कमी आई और मामले 3.42 प्रतिशत और 10दिसंबर को 2.46 प्रतिशत हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले 79,042 नमूनों की जांच की गई जिनमें 1,547 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अनुसार संक्रमण के मामले बढ़कर 6,11,994 हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



