नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान” योजना के तहत झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले 20 लाख लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। यह कहना है भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल का। शनिवार को उनके आवास पर हुए आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) की बैठक में उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों को उनकी झुग्गियों के बदले फ्लैट देने का काम हुआ है।
उन्होंने यहां आए लोगों को नारा दिया कि ‘चलो झुग्गियों के पास” जिसका मतलब है कि झुग्गियों में जाकर लोगों को यह समझाना है कि किस तरह मोदी सरकार आपको झुग्गी के बदले टू बैडरूम फ्लैट किचन और बाथरूम के साथ हमेशां के लिए दे रही है, इस मौके को खोना नहीं। उन्होंने कहा कि अभी 32 झुग्गियों में सर्वे हो चुके हैं और 160 में डीडीए ने सर्वे करने शुरू कर दिए हैं। जैसे ही सर्वे खत्म होंगे, लोगों से मामूली शुल्क लेकर ये फ्लैट देने शुरू हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



