एलजी-सीएम के बीच लेटर वार

Summary :

NULL

नई दिल्ली: उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। यह झगड़ा अब लेटर वार का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी को पत्र लिखकर डोर स्टेप डिलीवरी और क्वालिटी हेल्थ केयर योजना को जल्द हरी झंडी देने की मांग रखी है। एलजी ने पत्र में कहा कि सेवानिवृत कर्मियों को रिक्त पदों के लिए रखने का प्रस्ताव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सीएम के निर्देशों के अनुसार हुआ था।

इसके संबंध में 16 अगस्त 2017 को सीएम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इस बैठक की मिन्ट्स आफ द मीटिंग भी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किया गया था। आश्चर्यजनक है कि अब मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत कर्मियों को रिक्त पदों के विरुद्ध रखने के बारे में सवाल उठाए हैं। सेवानिवृत कर्मियों को रखना कर्मचारियों की कमी को पूरा करने का मात्र अंतरिम उपाय है। नियमित भर्ती ही दिल्लीवासियों को एक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना स्थायी समाधान है।

सरकारी अस्पतालों में रिक्तिया लंबे समय से लंबित है। उन्होंने लिखा कि विभाग ने स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि पूरे दिल्ली सरकार में रिक्त पदों को भरने के लिए कार्ययोेजना तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग ने सूचित किया है कि रिक्त पदों को भरने के लिए पहले ही डीएसएसएसबी एवं यूपीएससी को अनुरोध भेज दिया गया है। जहां तक प्रमोशनल पदों की रिक्तियों का संबंध है, विभाग को मार्च के अंत तक सभी आवश्यक विभागीय प्रमोशनल समिति की बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team