लोकसभा चुनाव के लिए आप के कार्यकर्ता तैयार

Summary :

NULL

नई दिल्ली: लोक सभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। गुरुवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दिल्ली संयोजक गोपाल राय सहित अन्य आप नेता व जिला स्तर के कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक के दौरान आदर्श नगर क्षेत्र के मॉडल टाउन में आयोजित हुए इस

जिला सम्मेलन में मॉडल टाउन, त्रिनगर, शालीमार बाग, आदर्श नगर और शकूर बस्ती के विधानसभा अध्यक्ष एंव ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सम्मेलन में गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के सातों सांसद कोई काम नहीं करते हैं, पूरी भाजपा और उनके सासंद दिल्ली सरकार द्वारा किए गए हर उस काम में अड़ंगा अटकाने का काम करते हैं जो जनता के भले का काम होता है जनहित का काम होता है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team