पेरिस : आतंकवादी संगठन अलकायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन के पूर्व सहयोगी और वर्ष 2002 में ट््यूनीशिया के सिनेगोग में हमला करने के बाद पेरिस में 18 वर्ष की सजा काट रहे एक जर्मन नागरिक ने गुरुवार को चार बंदीरक्षकों पर हमला कर दिया। कुछ सप्ताह बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पण करने की तैयारी चल रही थी। जर्मनी का क्रिश्चियन गेंत्रार्स्की इस्लाम धर्म अपनाने के बाद बहुत समय तक अफगानिस्तान रहा। लोगों का मानना है कि वह वर्ष 2003 में फ्रांस में गिरफ्तार होने से पहले लादेन का सलाहकार था।
जेरबा हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक होने के कारण वर्ष 2009 में उसे 18 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गयी थी। उस हमले में 21 लोगों की मौत हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि उसने गुरुवार को एक धारदार हथियार से चारों बंदी रक्षकों पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि फरवरी में उसकी सजा खत्म होने वाली थी और इसके बाद 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमले के सम्बन्ध में अमेरिका इसका प्रत्यर्पण कराने की कोशिश कर रहा था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



