केजरीवाल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- छोटे व्यापारियों की मरने जैसी नौबत

Summary :

NULL

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार सुबह केजरीवाल ने सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई के फैसले का विरोध किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि पिछले एक साल में व्यापारियों पर तीन मार की गई हैं, जिनमें नोटबंदी फिर जीएसटी और अब एफडीआई का फैसला है। केजरीवाल ने लिखा कि छोटे और मंझले व्यापारियों के लिए तो जैसे मरने की नौबत आ गई है।

केजरीवाल के साथ ही बीजेपी के पूर्व नेता केएन गोविंदाचार्य ने सिंगल ब्रांड केंद्र सरकार की एफडीआई नीति पर सवाल खड़े किए हैं। गोविंदाचार्य ने कहा कि इन नीतियों को लागू करने की वजह आर्थिक सुधार है लेकिन इसके परिणाम गंभीर है। गोविंदाचार्य का कहना है कि एफडीआई को लागू करने में राजनीति के बजाए आर्थिक सुधारों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत के सामने ब्राजील का भी उदाहरण है लेकिन इससे भी सबक नहीं लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सिंगल ब्रांड रिटेल ट्रेडिंग में ऑटोमैटिक रूट के तहत 100 फीसदी एफडीआई और ऑटोमैटिक रूट के तहत कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी 100 फीसदी एफडीआई का ऐलान किया है। इसके साथ ही एयर इंडिया के विनिवेश में विदेशी कंपनियों को 49 फीसदी हिस्सेदारी लेने की छूट भी दे दी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team