Lifafa Gang Arrest: दिल्ली में सावधान रहे बुजुर्ग!…लूटपाट के मामले में लिफाफा गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Summary :

Lifafa Gang Arrest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब लिफाफा गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। हरि नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग नागरिकों के साथ लूटपाट के मामले में 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह सभी सदस्य कुख्यात लिफाफा गिरोह के हैं। पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह बुज़ुर्गों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठाता था। उसके बाद उनके सोने के गहने व नकदी लूटकर कागज के लिफाफों में नकली गहने थमाकर फरार हो जाता था। Lifafa Gang Arrest: i10 कार, नकली नंबर प्लेट, नकली गहने बरामद पुलिस ने इनके पास से अपराध में…

Lifafa Gang Arrest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब लिफाफा गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। हरि नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग नागरिकों के साथ लूटपाट के मामले में 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह सभी सदस्य कुख्यात लिफाफा गिरोह के हैं। पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह बुज़ुर्गों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठाता था। उसके बाद उनके सोने के गहने व नकदी लूटकर कागज के लिफाफों में नकली गहने थमाकर फरार हो जाता था।

Lifafa Gang Arrest: i10 कार, नकली नंबर प्लेट, नकली गहने बरामद

Lifafa Gang Arrest
Lifafa Gang Arrest (source: social media)

पुलिस ने इनके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई एक आई टेन कार, नकली नंबर प्लेट, नकली गहने और 22 कागज के लिफाफे बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी से चोरी के दो संगीन मामले सुलझाए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जानकारी तब हुई जब 18 जुलाई को एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि तीन लोगों ने उसे लिफ्ट देकर उसके सोने के झुमके और 4,000 रुपए छीन लिए।

Lifafa Gang Crime News: CCTV फुटेज की जांच

दिल्ली के हरी नगर में शिकायत दर्ज कराने के बाद कुछ दिनों के बाद फिर से उसी क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को देखा गया, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर SHO हरि नगर, इंस्पेक्टर आशु गिरोत्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एएनपीआर तकनीक की मदद से कार की पहचान की, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। लगातार खुफिया जानकारी विकसित करने के बाद, 11 अक्टूबर को टीम को गिरोह की गतिविधि के बारे में एक गुप्त सूचना मिली।

Delhi Crime News: आरोपियों ने अपना गुनाह कबूला

Lifafa Gang Arrest
Lifafa Gang Arrest (source: social media)

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड के पास से संदिग्ध आई टेन कार से इन्हें गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी दीपक (43), सागर (35) और रोशन (52) हैं। कार की तलाशी लेने पर वाहन की असली नंबर प्लेट, नकली गहने और लिफाफे बरामद हुए। बता दें कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जांच में पता चला कि ये सभी अपराधी हैं और इन पर पहले से ही हत्या और चोरी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। वे आसान पैसे कमाने और जल्दी अमीर बनने के लिए यह अपराध करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ: नोएडा: दिवाली से पहले फूड डिपार्टमेंट का एक्शन, 1100 किलो प्रदूषित मिठाई नष्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।