दिवाली से पहले बाजार में मंदी! निफ्टी 25,170 के नीचे, Hindustan-IDFC समेत इन कंपनियों के शेयर लुढ़के

Summary :

Stock Market Today 13 Oct:  भारतीय शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही है। Stock Market Today 13 Oct: निफ्टी 25,170 के नीचे सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 422.88 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,077.94 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 121.85 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,163.50 पर कारोबार कर रहा था। बाजार जानकारों के अनुसार, ” हम इस सप्ताह की शुरुआत अपने ऊपरी लक्ष्य को 25,460 तक सीमित…

Stock Market Today 13 Oct:  भारतीय शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही है।

Stock Market Today 13 Oct: निफ्टी 25,170 के नीचे

सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 422.88 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,077.94 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 121.85 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,163.50 पर कारोबार कर रहा था। बाजार जानकारों के अनुसार, ” हम इस सप्ताह की शुरुआत अपने ऊपरी लक्ष्य को 25,460 तक सीमित रखते हुए कर रहे हैं। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, अस्थिरता बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि निकटतम समर्थन 25230/15 पर दिखाई दे रहा है, 25113 के बाद सीधी गिरावट का इंतजार किया जाएगा, ताकि ऊपरी दांव से दूर रह सकें।”

Stock Market Today
Stock Market Today (source: social media)

इस बीच, सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा स्टील, एलएंडटी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे। वहीं, इटरनल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे।

Top Companies Share Price

कंपनी का नाम शेयर मूल्य (INR) बदलाव (INR) % बदलाव
Yes Bank Share Price ₹24.13 +₹0.13 +0.54%
Waaree Renewables Share Price ₹1,260.00 +₹126.80 +11.19%
South Indian Bank Share Price ₹33.27 −₹0.99 −2.89%
CDSL Share Price ₹1,611.00 +₹5.70 +0.36%
SBI Share Price ₹886.70 +₹6.05 +0.69%
IDFC First Bank Share Price ₹73.92 −₹0.51 −0.69%
CAMS Share Price ₹3,845.80 −₹15.00 −0.39%
DMart Share Price ₹4,245.00 −₹75.40 −1.75%
PG Electroplast Share Price ₹581.65 −₹4.30 −0.73%
Hindustan Copper Share Price ₹339.10 −₹5.45 −1.58%

ये भी पढ़ें- Gold Rate Today 13 Oct: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी ऑल टाइम हाई पर, जानें प्रमुख शहरों में 24K, 22K 18K सोने का भाव

Neha Singh