‘देखना अब ड्रामा करेगा’, Live मैच में हुई Babar Azam की बेज्जती! रमीज राजा ने OUT होने के बाद उड़ाया मजाक

Summary :

Ramiz Raja comments on Babar Azam: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बाबर आज़म एक बार फिर सुर्खियों में आ गए, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक ऑन-एयर विवाद है। मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 313 रन बनाए, लेकिन कप्तान बाबर आज़म 48 गेंदों पर सिर्फ 23 रन ही बना सके। मगर इस छोटी सी पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। Ramiz Raja comments on Babar Azam: रमीज राजा ने छेड़ा विवाद दरअसल, जब Babar Azam 1…

Ramiz Raja comments on Babar Azam: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बाबर आज़म एक बार फिर सुर्खियों में आ गए, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक ऑन-एयर विवाद है। मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 313 रन बनाए, लेकिन कप्तान बाबर आज़म 48 गेंदों पर सिर्फ 23 रन ही बना सके। मगर इस छोटी सी पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Ramiz Raja comments on Babar Azam: रमीज राजा ने छेड़ा विवाद

Babar Azam
Babar Azam

दरअसल, जब Babar Azam 1 रन बनाकर खेल रहे थे, तो उनके खिलाफ LBW की जोरदार अपील हुई। अम्पायर ने उन्हें आउट भी करार दे दिया, लेकिन बाबर ने DRS की मांग कर दी। तब कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Ramiz Raja यह भूल गए कि उनका माइक ऑन है। उन्होंने ऑन-एयर ही कह दिया, “देखना अब ये ड्रामा करेगा!”

फैंस हुए नाराज

Ramiz Raja comments on Babar Azam
Ramiz Raja comments on Babar Azam

अब बाबर के फैंस सोशल मीडिया पर Ramiz Raja को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मांग की है कि रमीज को कमेंट्री पैनल से हटाया जाए। फैंस का कहना है कि एक पूर्व कप्तान को अपने देश के दिग्गज बल्लेबाज के लिए ऐसी असम्मानजनक भाषा नहीं बोलनी चाहिए।

अगर PCB ने फैंस की मांग पर कार्रवाई की, तो रमीज राजा की कमेंट्री से होने वाली कमाई पर रोक लग सकती है।

ऐसा है मैच का हाल

PAK vs SA
PAK vs SA

मैच की बात करें तो पाकिस्तान मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए। इमाम उल हक़ ने सबसे अधिक 93 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान शान मसूद ने भी अच्छी पारी खेली। वहीं, मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा दिन खत्म होने तक क्रीज पर डटे थे।

Also Read: Kuldeep Yadav ने उड़ाई वेस्टइंडीज की धज्जियां, 7 साल के बाद दोहराया इतिहास

Rahul Singh Karki