East District Crime News : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कल्याणपुरी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर तीन आरोपियों ने युवक को रास्ते में रोककर लात-घूंसों से पीटा और उसके सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित युवक आकाश (35) के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कल्याणपुरी थाने में हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमरी कर रही है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आकाश अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में रहता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। आकाश का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली शिवानी, उसके ससुर दयानंद और सास के साथ उनके परिवार की छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। गत तीन अगस्त को वह अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रहा था।
इसी दौरान शिवानी का भाई रोहित, दीपक, शिवानी के पिता और रोहित का दोस्त समीर उन्हें गली में रोककर मारपीट करने लगे। आरोप है कि रोहित ने जान से मारने की धमकी देते हुए आकाश के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया और सभी फरार हो गए। सिर पर चोट लगने से आकाश लहूलुहान हो गया। आकाश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आकाश के बयान पर रोहित, दीपक और समीर के खिलाफ मामला केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।



Download Android App
Download iOS App




