Bangladeshi National Apprehended : सेंट्रल जिला पुलिस ने विदेशी नागरिकों के वीजा और आव्रजन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत सात बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी सात नागरिक डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे, लेकिन वैध विजा अवधि से अधिक समय तक दिल्ली में रुके हुए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद नजरुल इस्लाम फैसल (26), मोहम्मद अमजद हुसैन (26), मोइनुल हुसैन (24), अलामिन (25), मोहम्मद कवासे अली (25), अमरान हुसैन (29) और अफ्रानुल हक भुइयां सामी (23) के रूप में हुई है।
डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिकों के वीजा और दस्तावेजों की जांच के लिए जिले के होटल, गेस्ट हाउस और विदेशी नागरिकों के ठहरने वाले अन्य स्थानों पर विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नबी करीम थाना पुलिस टीम ने बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। पुलिस ने सभी सात विदेशी नागरिकों को फॉरेनर्स जिनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया। इसके बाद उन्हें सेवा धाम डिंटेटर, शाहजादा बाग, सराय रोहिल्ला भेज दिया गया। पलिस ने सभी के खिलाफ निर्वासन की प्रक्रिया शरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App




