मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से आसमान पर हल्के बादलों का डेरा है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार की सुबह पिछले दिनों के मुकाबले सुहावनी रही क्योंकि आसमान पर बादल छाए हुए हैं और धूप की तल्खी नहीं है जिससे गर्मी से राहत है।
राज्य में हवाओं का रुख दक्षिणी है जिससे दिन का तापमान बढ़ता है और रात में हल्की ठंड का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी हवाओं का रुख उत्तरी नहीं हुआ है जब हवाएं पूरी तरह उत्तरी हो जाएंगी तब राज्य में ठंड का असर बढ़ सकता है। राज्य के तापमान में बदलाव जारी है।
बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20, ग्वालियर का 16.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34़ 3 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 36.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।


Download Android App
Download iOS App



