Liquor scam: ED का AAP नेता कुलवंत सिंह के आवास पर छापा

Summary :

HIGHLIGHT:   ईडी शराब नीति मामले में दिल्ली और पंजाब में कर रही है छापेमारी एक दिन पहले सीएम केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन शिरोमणि अकाली दल ने गहन जांच की मांग की   ईडी ने मंगलवार को दिल्ली और पंजाब के कथित शराब घोटाले के सिलसिले में यहां आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास पर छापेमारी की। साहिबजादा अजीत सिंह नगर विधानसभा से आप विधायक के परिसरों पर छापेमारी दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति ‘घोटाले’ के संबंध में ईडी द्वारा समन जारी किए जाने के एक दिन बाद…

HIGHLIGHT:

 

  • ईडी शराब नीति मामले में दिल्ली और पंजाब में कर रही है छापेमारी
  • एक दिन पहले सीएम केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन
  • शिरोमणि अकाली दल ने गहन जांच की मांग की

 

ईडी ने मंगलवार को दिल्ली और पंजाब के कथित शराब घोटाले के सिलसिले में यहां आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास पर छापेमारी की। साहिबजादा अजीत सिंह नगर विधानसभा से आप विधायक के परिसरों पर छापेमारी दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति ‘घोटाले’ के संबंध में ईडी द्वारा समन जारी किए जाने के एक दिन बाद हुई।

 

 

शिरोमणि अकाली दल का आप पर हमला

पंजाब में उत्पाद शुल्क नीति की ईडी या सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहा है और शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति की ‘प्रतिकृति’ जो केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर है, उसकी भी जांच की जानी चाहिए। ईडी द्वारा अब खत्म हो चुके दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए केजरीवाल को बुलाए जाने के बाद, शिरोमणि अकाल दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कथित पंजाब उत्पाद शुल्क घोटाले की भी गहन जांच का आह्वान किया।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team