साउथ दिल्ली पुलिस का एक्शन! ऊंटों के जरिए जंगल के रास्तों से राजधानी में शराब की सप्लाई, एक गिरफ्तार

Summary :

Liquor Smuggling Racket Using Camels: हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब तस्करी के लिए तस्करों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। साउथ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऊंटों के जरिए जंगल के रास्तों से दिल्ली में अवैध शराब लाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी विनोद भड़ाना (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 39 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई डीसीपी आनंत मित्तल के अनुसार, एसीपी ऑपरेशन की देखरेख में इंस्पेक्टर अनुज…

Liquor Smuggling Racket Using Camels: हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब तस्करी के लिए तस्करों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। साउथ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऊंटों के जरिए जंगल के रास्तों से दिल्ली में अवैध शराब लाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी विनोद भड़ाना (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 39 कार्टन अवैध शराब बरामद की है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी आनंत मित्तल के अनुसार, एसीपी ऑपरेशन की देखरेख में इंस्पेक्टर अनुज कुमार नेतृत्व में हेडकांस्टेबल रविंदर शुखा, सुनील, अनिल, राजपाल और कांस्टेबल खोइचंग बिल ऐमोल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि फरीदाबाद से संगम विहार के जंगल रास्तों के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संगम विहार के जंगल क्षेत्र में रणनीतिक तरीके से जाल बिछाया। 29/30 मार्च की दरमियानी रात पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को दो ऊंटों पर शराब के कार्टन लादकर जंगल के रास्ते दिल्ली की ओर लाते हुए पकड़ लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से 39 कार्टन अवैध शराब, जिसमें कुल 1,938 क्वार्टर थे, बरामद कर लिए। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों ऊंटों को सुरक्षित संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दिल्ली और फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़कों पर कड़ी चेकिंग और पुलिस चेकपॉइंट से बचने के लिए तस्कर ऊंटों और जंगल के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। ऑपरेशन कवच के तहत बढ़ी सख्ती के कारण तस्करों ने यह अनोखा तरीका अपनाया था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।