BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एम्स जाकर लगवाया कोरोना का टीका

Summary :

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। आडवाणी ने एम्स अस्पताल जाकर टीका लगवाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। आडवाणी ने एम्स अस्पताल जाकर टीका लगवाया, उन्होंने टीका लगवाने के दौरान भी मास्क लगाया हुआ था। 
कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा राउंड एक मार्च से शुरू हुआ है, जिसके तहत 60 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा गंभीर बीमारी का शिकार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन के दूसरे राउंड के पहले ही दिन सुबह-सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने टीका लगवाया था। उसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने टीका लगवाया था।
पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, होम मिनिस्टर अमित शाह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत तमाम दिग्गज हस्तियां अब तक कोरोना का टीका लगवा चुकी हैं। 2009 में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार रहे लालकृष्ण आडवाणी ने 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। इससे पहले 2014 में वह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे।

Desk Team