पटना : पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव अल्पेश ठाकोर भाग नहीं लेंगे। कांग्रेस कार्यकत्र्ता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बिहार आने पर काला झंडा दिखायेगा। सदाकत आश्रम में पत्रकारों से वार्तालाप कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश ङ्क्षसह ने कहा कि 21 अक्टूबर को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण ङ्क्षसह की जयंती समारोह मनायी जायेगी।
इस अवसर पर पूर्व लोस अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कांग्रेस नेता शकील अहमद खां, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, राजेश लिलोठिया, राजदनेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री सह हम से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी समेत अन्य गणमान्य नेता उपस्थित होंगे। समारोह में बिहार प्रभारी सचिव अल्पेश ठाकोर के शामिल होने के सवाल पर नेताद्वय ने कहा कि उनसे कोई बातचीत नहीं हो पायी है।
गुजरात घटना क्रम में पूर्व वे कुछ घंटों के लिए बिहार आये थे उसके बाद वे नहीं आये हैं और न ही आने की सूचना है। गुजरात घटना मे अल्पेश ठाकोर के दोषी होने के सवाल पर नेताद्वय ने कहा कि अगर वे दोषी हैं तो सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती। केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार है जांच करवाये। किसी के दोषी ठहराने से कोई दोषी नहीं होता। बिहार कांग्रेस गुजरात, महाराष्ट्र में बिहारी एवं उतर भारतीयों को अपमानित करने की घटना की भत्र्सना करती है।
भाजपा अपनी करतूतों को छिपाना चाहती है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बिहार दौरा पर काला झंडा दिखाया जायेगा। बिहार गठबंधन में सीट बंटवारा के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा को लेकर महागठबंधन में कोई संशय नहीं है। समय आने पर आपस में बैठकर इसे हल कर लिया जायेगा। सेक्युलिरिज्म के सवाल पर महागठबंधन एक है। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश राठौर, जमाल अहमद भल्लू, राजकुमार राजन, नागेन्द्र पासवान विकल, जया मिश्रा, प्रो. सूर्यमणि सिंह, मीडिया प्रभारी एच के वर्मा, राजकुमार समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



