नई दिल्ली: राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही शुरू हुई प्रदेश अध्यक्षों के बदलने की अटकलों को शनिवार को विराम लग गया। राहुल गांधी ने बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी कर यह साफ कर दिया कि देशभर में कहीं भी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष बदले नहीं जा रहे हैं। इसके साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन को लेकर दिल्ली कांग्रेस में चल रही अटकलों को भी विराम लग गया है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी।
कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं का कहना था कि अजय माकन अब दिल्ली कांग्रेस का पदभार छोड़कर राहुल गांधी की टीम में राजनीतिक सचिव का पद संभालेंगे। जिस के बाद दिल्ली के लिए किसी नए युवा चेहरे की तलाश की जाने लगी थी। शनिवार को राहुल गांधी से साफ कर दिया कि जितने भी प्रदेश अध्यक्ष अभी अपना काम संभाल रहे हैं वे वहीं अपने काम को बेहतरी से अंजाम दें। जब तक नई टीम नहीं बनाई जाती तब तक किसी को भी उनके पद से नहीं हटाया जा रहा है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



