नई दिल्ली: तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित मोहल्ला सभा के दौरान अनमोल वाटिका की शराब की दुकान बंद करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं इलाके के लोगों की मौजूदगी में यह फैसला लिया। तिलक नगर में आयोजित मोहल्ला सभा के दौरान लोगों ने इस ठेके की शिकायत की। इस दौरान लोगों ने कहा कि शराब के ठेके पर अकसर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसे बंद होना चाहिए। लोगों की शिकायतों और बहुमत को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस ठेके को बंद करने का आदेश दिया।
केजरीवाल सरकार के स्वराज मॉडल के तहत मोहल्ला सभा में ओपन हियरिंग के तहत इस ठेके को बंद करने का निर्णय लिया गया। मोहल्ला सभा के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जो लोग डिसीजन के भुक्त भोगी होते हैं वे ही अच्छा डिसीजन ले सकते हैं। लोगों ने यही निर्णय लिया। यदि कोई नेता, मंत्री या अधिकारी डिसीजन लेता तो उनके दवाब में आने की आशंका थी। लेकिन लोगों ने स्वयं फैसला लिया। इस दौरान शराब ठेके के मालिक भी हैं। सभी की बात सुनी गई।
लोगों की बातों को सुनकर इस ठेके को बंद करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम या हमारे अधिकारी स्वयं कोई निर्णय लेते तो समझा जाता कि किसी के दवाब में निर्णय लिया है लेकिन यहां जनता ने फैसला लिया है और जनता पर कोई दवाब नहीं होता। तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि उनके पास भी इस ठेके को लेकर शिकायत आती थी। यहां असामाजिक तत्वों के कारण महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती थी। उन्होंने स्वयं व्यक्तिगत रूप से इसकी शिकायत सीएम एवं डिप्टी सीएम से की।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



