अशोक विश्वविद्यालय की प्रधान सलाहकार मालबिका सरकार को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
हरियाणा के सोनीपत स्थित विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार ने प्रताप भानु मेहता का स्थान लिया है। मेहता ने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था कि वह ‘‘दीर्घकालीन शैक्षिक कार्यों को पूरा करने के लिए पद छोड़ रहे हैं।’’
सरकार प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय, कोलकाता की पूर्व कुलपति और अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर हैं।
इससे पहले, वह यादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता में अंग्रेजी विभाग की प्रमुख थीं और यादवपुर विश्वविद्यालय परिषद और विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक निकायों की सदस्य रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



