दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनशन पांचवें दिन भी जारी है। उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के मामले पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा है कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि वे इस मामले में बलात्कारियों को एक महीने के भीतर फांसी दे देनी चाहिए।
बता दें कि वह पिछले पांच दिनों ने राजघाट पर अनशन कर रही हैं। स्वाति मालीवाल की मांग है कि दुष्कर्म के आरोपितों को छह महीने के भीतर फांसी की सजा का प्रावधान किया जाए। दरअसल, उन्नाव रेप पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार रात 11: 40 पर सफदरजंग अस्पताल में उसका निधन हो गया। इसकी जानकारी पीड़िता की बहन ने दी।
अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया, ‘हमारे बेहतर प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। शाम में उसकी हालत खराब होने लगी। रात 11 बजकर 10 मिनट पर उसे दिल का दौरा पड़ा। बता दें कि पुलिस ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है।
कल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कई वरिष्ठ नेता स्वाति से मिलने पहुंचे। मनीष सिसोदिया ने स्वाति से अपना अनशन खत्म करने की अपील की। जनता को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि स्वाति अपनी जान दांव पर लगाकर महिलाओं के हितों के लिए काम करती हैं।


Download Android App
Download iOS App



