Malviya nagar Restaurant fire update: मालवीय नगर में होटल में लगी आग से पूरा दिल्ली शहर दहल गया है। इस घटना में कम से कम 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अब सवाल यह उठता है कि होटल में अचानक से आग कैसे लगी? किन कारणों से यह घटना हुई? इन सभी सवालों का जवाब इस लेख में आपको मिलेगा।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने का असली वजह शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग लगते ही कुछ ही पलों में धुआं और लपटें पूरी बिल्डिंग में बिजली की स्पीड से फैल गईं, जिससे अंदर फंसे लोग काफी घबरा गए और बाहर निकलने की कोशिश में मौके पर अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैली कि लोगों को होटल से बाहर निकलने का समय भी नहीं मिला।
Delhi Restaurant Fire: रेस्क्यू ऑपरेशन से बाकी लोगों को बचाया गया

बता दें कि जब होटल में आग लगी तो उस समय कई लोग अपने कमरों में सो रहे थे, जिससे उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। जैसे ही धुआं और अचानक से गर्मी बढ़ी, कई लोग अपनी जान बचाने के लिए गेट से बाहर निकलने लगे और भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने ऊपर से ही छलांग लगाने शुरू कर दिए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भारी संख्या में लोगों को होटल से बाहर सुरक्षित निकाला गया, लेकिन आग की चपेट इतनी तेज थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Lemon Green Restaurant catch fire: होटल की लापरवाही के कारण हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होटल में नियमों की गंभीर खामियां भी सामने आई है। जहां सिर्फ 6 रूम की अनुमति थी, वहां बिना प्रशासन की अनुमति से होटल मालिक ने करीब 25 कमरे बनाए थे और बेसमेंट का भी इस्तेमाल कर रहे थे। सुरक्षा मानकों की कमी और फायर सेफ्टी सिस्टम की गैरमौजूदगी को भी बड़ी लापरवाही बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी घटना कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री से लेकर पीएम मोदी का भी बयान सामने आया है।
Delhi Malviya Nagar restaurant fire: सीएम रेखा गुप्ता ने दिए निर्देश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर आगजनी की घटना (जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई) पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव मेडिकल और सरकारी सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है।


Download Android App
Download iOS App





