साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी पार्टियां लामबंद हो रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर आईं ममता बनर्जी आज सबसे पहले संसद भवन जाएंगी। यहां वह सेंट्रल हॉल में विपक्षी पार्टियों के सांसदों से मुलाकात करेंगी। बताया जा रहा है कि ममता यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं। अपने इस दौरे पर ममता बनर्जी जेडीयू के पूर्व संयोजक शरद यादव से भी मिलेंगी।
साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा टीडीपी और शिवसेना नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि, सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर उन्होंने पिक्चर क्लीयर नहीं की है। सोमवार को दिल्ली के लिए निकलते वक्त उन्होंने कहा था, ‘वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ठीक होने दीजिए. मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहतीं। ममता के इस बयान के पीछे दरअसल ये भी एक वजह है कि वह गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी दलों के साथ मिलकर मोदी के खिलाफ लामबंद होने की कोशिश कर रही हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कोलकाता जाकर उनसे इस संबंध में बैठक भी की थी, जिसके बाद दोनों नेताओं ने गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी फ्रंट की बात पर जोर दिया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ममता कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करती हैं या वह सिर्फ दूसरी विपक्ष दलों के नेताओं से 2019 को लेकर चर्चा करेंगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



