नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को अपनी टीम के साथ रविवार को होने वाले संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 की तैयारियों का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं दिल्ली प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी भी मौजूद रहे।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को कर चुके हैं, जबकि इसकी दिल्ली में शुरुआत रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम के माध्यम से होगी। उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहा करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। संगठन पर्व किसी भी पार्टी को मजबूत करने के लिए सबसे अहम कड़ी है, सदस्यता ही संगठन के रीढ़ की हड्डी है। ऐसे समय में जब दिल्ली में विधानसभा का चुनाव हो तो नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का महत्व और भी बढ़ जाता है।


Download Android App
Download iOS App



