नयी दिल्ली : शाहीन बाग के प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने लोकसभा में आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाहीन बाग का प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का प्रायोजित षड्यंत्र का हिस्सा है और इस सबका खर्च आप पार्टी के खाते में डाल देना चाहिए।
शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए लेखी ने दावा किया कि शाहीन बाग के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के लोग शामिल हैं और वहां पिछले दिनों गोली चलाने वाला शख्स भी आप का सदस्य पाया गया। उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है कि यह पूरा घटनाक्रम आप प्रायोजित षड्यंत्र है। इसमें पूरी दुनिया के सामने सरकार को बदनाम किया गया और देश के खिलाफ कार्रवाई की गयी जो खासतौर पर चुनाव को देखते हुए की गयी षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई है।
लेखी ने कहा कि आज भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इन सबका खर्च आप के खर्च में डाला जाए क्योंकि उप मुख्यमंत्री (मनीष सिसोदिया) ने खुद कहा था कि हम शाहीन बाग वालों के साथ हैं और मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) भी यही कहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



