निहाल विहार में गूंजा देशभक्ति का संदेश

Summary :

Independence day : निहाल विहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सोम बाजार रोड स्थित नि:शुल्क कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में पहला कदम एक उम्मीद सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का…

Independence day : निहाल विहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सोम बाजार रोड स्थित नि:शुल्क कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में पहला कदम एक उम्मीद सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए काम करने का अवसर भी है। कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय प्रजापति, केंद्र संचालिका अंजू असीजा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जनरल सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह नागरा, विधिक सलाहकार राजेश अरोड़ा, मनोज नायक, सामाजिक कार्यकर्ता यश विश्वकर्मा और दीपांशु प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विजय प्रजापति ने कहा कि शिक्षा और अवसरों से वंचित लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Sumant Chaudhary