मेट्रो फेस 4 : किशनगढ़ स्टेशन से साकेत जी ब्लॉक के लिए जल्द शुरू होगी जांच

Summary :

राजधानी की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।

नई दिल्ली : राजधानी की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। फेस 4 के तहत बनाए जा रहे एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच 15 स्टेशन होंगे। इसी रूट के तहत किशनगढ़ स्टेशन से साकेत जी ब्लॉक वाया छतरपुर के लिए भू-तकनीकी जांच कार्य को पूरा करने के लिए टेंडर मांगे गए हैं। आवेदक 24 अगस्त तक टेंडर भर सकता है। 
इससे पहले 13 अगस्त को प्री बिड बैठक भी होनी है। मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को टेंडर खुलेगा। जिसकी वैधता अवधि 180 दिन रहेगी। बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को दूसरा टेंडर जारी कर दिया। इसके तहत 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से मजलिस पाक-मौजपुर मेट्रो लाइन के एलिवेटेड कॉरिडोर और उसके आठ स्टेशनों का निर्माण होगा। इस मेट्रो लाइन पर दिल्ली का पहला डबल डेकर कॉरिडोर बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की मदद से बनने वाले इस कॉरिडोर पर मेट्रो के साथ वाहन भी रफ्तार भरेंगे। 
मिली जानकारी के अनुसार यह टेंडर जारी होने के बाद यह कॉरिडोर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर की कुल लंबाई 12.54 किलोमीटर होगी। इसकी लंबाई 1.40 किलोमीटर होगी। ऊपर का कॉरिडोर 18.5 मीटर की ऊंचाई पर बनेगा, जिस पर मेट्रो चलेगी। इसके नीचे 9.5 मीटर की ऊंचाई पर फ्लाईओवर होगा, जिस पर वाहन चलेंगे। इस रूट के तहत यमुना पर पांचवां पुल मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडार पर सूरघाट से सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन के बीच बनेगा। इसके अलावा फेज चार के तुगलकाबाद-एयरोसिटी मेट्रो लाइन पर अंबेडकर नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच 2.5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा। इस पुल के बनने से सोनिया विहार के इलाके में मेट्रो से आवागमन की सुविधा होगी। 

Desk Team