नई दिल्ली : मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अप्रैल का महीना सौगात लेकर आने वाला है। इस माह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अपनी दो लाइनों को जनता के लिए खोल सकती है। उक्त दोनों लाइनों पर काफी समय से ट्रायल चल रहा है। डीएमआरसी ने इन लाइनों की शुरुआत से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द दोनों लाइनों पर सीएमआरएस का निरीक्षण होगा। डीएमआरसी सूत्रों के अनुसार कालकाजी मंदिर-जनकपुरी वेस्ट और मुंडका-बहादुरगढ़ लाइन का अधिकांश कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुंडका से बहादुरगढ़ का रूट मौजूदा लाइन 5 का विस्तार है, जो वर्तमान में इंद्रलोक से मुंडका के बीच आॅपरेशनल है।
नया रूट एनएच-10, जो रोहतक रोड के नाम से जाना जाता है, के साथ-साथ बनाया गया है और ये पूरी तरह से एलिवेटेड रूट है। मुंडका से बहादुरगढ़ तक के करीब 11 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रूट पर कुल सात स्टेशन हैं। इनमें से चार स्टेशन दिल्ली में हैं, जबकि तीन स्टेशन हरियाणा में बनाए गए हैं। ये रूट स्टैंडर्ड गेज पर बनाया गया है जो कि मौजूदा लाइन के समान ही है और इस रूट के शुरू होने के बाद लोगों को इंद्रलोक से सीधे बहादुरगढ़ के लिए मेट्रो उपलब्ध होगी।
इस लाइन में देरी के पीछे भूमि विवाद था जिसे काफी हद तक सुलझा लिया गया है। अब डीएमआरसी मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त को निरिक्षण के लिए बुलाएगी। वैसे इस लाइन को मार्च में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यह संभव नही लगता । उक्त खंड़ पर कई महीने से ट्रायल चल रहा है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



