प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे। मोदी इस बार फेसबुक से हुए डाटा लीक मामले समेत कई मुद्दों पर बात कर सकते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी महीने के हर आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं। ये मन की बात का 42वां संस्करण होगा। इसे रेडियो, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी एप्प पर सुना जा सकता है।
इसके अलावा फोन पर मिसकॉल के जरिए इस सुविधा को अपने मोबाइल पर उपलब्ध कराया जा सकता है। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। पिछले माह की मन की बात में मोदी ने वैज्ञानिकों के योगदान पर बात की थी। और नेशनल साइंस डे (28 फरवरी) पर बच्चों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने पर जोर दिया था।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App




