वायलेट लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित, प्लेटफॉर्म पर बढ़ी भीड़

Summary :

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर गुरुवार को नेहरू प्लेस और बदरपुर के बीच रेल सेवा में देरी से यात्रियों को खासी कठिनाईयों का सामना करना पड़।

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर गुरुवार को नेहरू प्लेस और बदरपुर के बीच रेल सेवा में देरी से यात्रियों को खासी कठिनाईयों का सामना करना पड़। 
दिल्ली मेट्रो के अनुसार नेहरू प्लेस से बदरपुर के बीच वायलेट लाइन पर मेट्रो रेल सेवा में कुछ समय के लिए व्यवधान रहा। जबकि अन्य सभी रुटों पर सेवा रोजाना की तरह सामान्य रही। मेट्रो अधिकारियों ने रेल सेवा में देरी का कोई कारण नहीं बताया। हालांकि करीब दस बजे से इस लाइन पर रेल सेवा फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई।

Desk Team