नई दिल्ली : तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिलशाद गार्डन और शाहदरा के बीच मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण रिठाला से चलने वाली ट्रेन शाहदरा पहुंचने के बाद वहीं से लौट आएगी और शहीद स्थल से चलने वाली ट्रेन दिलशाद गार्डन पहुंचने के बाद वहां से लौट आएगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ट्विटर पर कहा, “शाहदरा से दिलशाद गार्डन के बीच एकल लाइन ट्रेन गतिविधि होगी।’’ इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिलशाद गार्डन-शाहदरा मार्ग के बीच विद्युत लाइन में गड़बड़ी के कारण मेट्रो सेवा बाधित हुई। उन्होंने कहा, “दिलशाद गार्डन-शाहदरा रेल खंड पर एकल लाइन पर परिचालन हो रहा है। मरम्मत का काम जारी है।”


Download Android App
Download iOS App



