दिल्ली-NCR में मॉनसूनी बारिश जारी, मौसम विभाग ने अगले 6 दिन हल्की बारिश होने की जताई संभावना

Summary :

राजधानी दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। बता दें दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह भी जोरदार बारिश हुई। मॉनसून आने के चलते बारिश का यह सिलसिला अगले कुछ और दिन जारी रहेगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। बता दें दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह भी जोरदार बारिश हुई। मॉनसून आने के चलते बारिश का यह सिलसिला अगले कुछ और दिन जारी रहेगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.4 डिग्री रहा
आपको बता दें दिल्ली में बारिश थमने के साथ ही सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा तो सोमवार को 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.4 डिग्री रहा।
तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना
दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिनभर हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की कमी आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था तो रविवार को हुई मॉनसून की पहली बारिश के चलते 29 डिग्री तक लुढ़क गया। मंगलवार को भी तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Desk Team