रायपुर : विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर और राजनांदगांव संभाग के 18 जिलों में 4 हजार 336 मतदान केंद्र बनाएं गए है। जहां शांतिपूर्ण मतदान कराने निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। शांतिपूर्वक चुनाव व्यवस्था को निपटाने के लिए 700 कंपनियों के 90 हजार फोर्स को तैनात किया गया है। बता दे कि निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
इसके अलावा 20 हजार से अधिक पुलिस बल और छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स को भी तैनात किया जाएगा। पहले चरण में 12 नवम्बर को बस्तर और राजनांदगांव संभाग के 18 जिलों में मतदान होना है। इन 18 जिलों में 4 हजार 336 मतदान केंद्र है। ये मतदान केंद्रों में पुलिस नजर रखने के लिए 90 हजार से अधिक फोर्स तैनात कर रही है। अब तक की सेंट्रल फोर्स की 350 टीम आ चुकी है।
मतदान के हफ्ते भर पहले पूरी टीम को मतदान केंद्रों में तैनात कर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए सेंट्रल फोर्स की 35 हजार जवान नक्सल क्षेत्र में पहुंच चुके है। ये फोर्स वोटरों को सुरक्षा देने और निर्वाचन आयोग व पुलिस प्रशासन को विश्वास दिलाने लगातार फ्लैग मार्च भी कर रही है। वहीं जंगली इलाकों में सेंट्रल फोर्स लोकल पुलिस के माध्यम से प्रवेश कर रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर भी फोर्स की निगाह बनी हुई है।
बस्तर व राजनांदगांव संभाग के 18 जिलों में कुल 4 हजार 336 मतदान केंद्र है। जिसमें से 1 हजार 130 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रखा गया है। जहां 24 घंटे फोर्स तैनात रहेगी और अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी रहेगी। इसके अलावा संदिग्धों पर भी नजर रहेगी। बस्तर क्षेत्र के इन इलाकों में अस्थाई कोंटा, सुकमा, बीजापुर तालरागुड़ा, भोपालपट्नम, आंध्रप्रदेश के चट्टा, तेलंगाना के तेरूर, चेन्ना और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के पास पोस्ट बनाएं गए है।
इसी तरह से राजनांदगांव क्षेत्र के मानपुर मोहला क्षेत्र के सीमा से जुड़े हुए महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवागांव बांध, देवरी और बाघ नदी से जुड़े हुए इलाकों में सर्चिंग होगी। इन जगहों पर अस्थाई चेक पोस्ट बनाई गई है। विधानसभा चुनाव के 18 सीटोंमें कुल 31 लाख 79 हजार 520 मतदाता वोट डालेंगे। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा अधिक है। इसमें महिला मतदाता 16 लाख 21 हजार 839 है जबकि पुरुष मतदाता 15 लाख 57 हजार 592 हैं। इसके अलावा प्रथम चरण में 89 थर्ड जेंडर भी वोट देंगे।


Download Android App
Download iOS App



