राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक बेटे ने थप्पड़ मारकर अपनी बुजुर्ग मां की जान ले ली। मां की मौत के बाद आरोपी बेटे ने बिना पुलिस को बताए ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि 15 मार्च 2021 की दोपहर करीब 12:30 बजे हुई इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान अवतार कौर के तौर पर हुई है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृतक बुजुर्ग अवतार कौर अपने बेटे रणवीर व बहू के साथ सेवक पार्क में रहती थी।
पुलिस के अनुसार 15 मार्च को दिन में पुलिस को एक महिला ने शिकायत में बताया कि पार्किंग को लेकर यहां मकान मालिक से विवाद चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मामला सुलझ चुका है। पुलिस को महिला ने कहा कि वह अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।
घटना के बाद आरोपी अपनी मां से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी भी अपने पति का साथ दे रही थी। झगड़े के दौरान ही आरोपी ने अपनी मां को जोरदार थप्पड़ मारा। थप्पड़ लगने के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर गई और बेसुध हो गई। जिसके बाद बुजुर्ग की बहू ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इतनी ही नहीं आरोपी ने अपनी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। किसी ने भी, न परिवार ने और न ही अस्पताल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में न ही कोई पीसीआर कॉल की गई और पोस्टमार्टन न होने की वजह से मेडिकल रिपोर्ट नहीं बन सकी है।


Download Android App
Download iOS App



