मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अवैध खनन में लगे तीन वाहनों को जिला प्रशासन ने सीज कर लिया है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार को तीन वाहनों को जांच के लिए रोका गया और उनके कागजात की जांच की गई। यह वाहन बगैर रॉयल्टी के खनन में संलिप्त थे और इनमें रेत भरी हुई थी।
जिलाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने तीनों वाहनों को सीज करने के आदेश दिए। वाहन मालिक व चालकों के खिलाफ मध्य प्रदेश गौण खनिज संशोधित नियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी पिथोड़े ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



