अनुष्का शर्मा का सुई धागा चैलेंज शाहरुख खान ने किया कुछ इस तरह पूरा, देखें वीडियो

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Anushka Sharma और वरूण धवन की फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर अनुष्का

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Anushka Sharma और वरूण धवन की फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर अनुष्का और वरुण की जोड़ी देखने को मिलेगी। सुई धागा के गाने और ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आए अब देखना होगा

ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कितनी कामयाब होती है। साथ ही फिल्म का इन दिनों जमकर प्रमोशन चल रहा है। और इसके साथ ही जोरो शोरों पर है सुई धागा चैलेंज जी हां अक्षय कुमार से लेकर आलिया भट्टï रणबीर कपूर के बाद अब शाहरुख खान ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है और मजेदार बात यह कि इस चैलेंज को पूरा भी करके दिखा दिया है लेकिन शाहरुख खान ने जिस तरीके से अनुष्का के इस सुई धागा चैलेंज को पूरा करके दिखाया है वह तो सच में काफी मजेदार है।

https://www.instagram.com/p/Bn0ygZ4DdZt/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

तो कुछ ऐसा है सुई धागा चैलेंज

सुई धागा चैलेंज में एक सुई में धागा डालना है हालांकि ये थोड़ा मुश्किल काम है क्यों कि इससे पहले अक्षय कुमार, आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर इस चैलेंज में हार मान चुके हैं लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कूपर ने इस चैलेंज को पूरा कर दिखाया है।

https://www.instagram.com/p/Bn3LaiKAJ1d/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

अब शाहरुख खान ने इस चैलेंज को पूरा किया लेकिन हाथ में उनके बड़ी सी सुई देखने को मिली जिसमें उन्होंने आसानी से धागा डाल दिया और Anushka Sharma से कहा लो अनुष्का मैंने तुम्हारा चैलेंज पूरा कर दिया।

https://www.instagram.com/p/Bn6xhS7D068/?utm_source=ig_embed

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ‘सुई धागा चैलेंज का वीडियो डाला है। शाहरुख खान इस वीडियो में बताते हैं कि Anushka Sharma ने उन्हें यह चैलेंज दिया है और वह उस चैलेंज को रिकॉर्ड समय में करके दिखाएंगे।

शाहरुख खान एक बहुत बड़ी सुई लेते हैं और उसमें चुटकियों में धागा डाल देते हैं। शाहरुख खान कहते हैं कि बड़े लोगों के बड़े ही काम होते हैं। इस तरह शाहरुख खान ने इस चैलेंज को और भी दिलचस्प बना दिया है।

Desk Team