Mukundpur Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर विस्फोट के बाद ढहा मकान, 11 लोग घायल

Summary :

Mukundpur Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे के बाद मलबे में दबे 11 लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार, इमारत में बर्तनों की रंगाई का काम होता था और अवैध रूप से सिलेंडरों में गैस भरी जाती थी। उन्होंने बताया कि घटना मुकुंदपुर-दो के इशू विहार की गली नंबर एक में हुई। अवैध काम में शामिल दो लोग हिरासत में पुलिस ने इस अवैध काम से कथित रूप से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है…

Mukundpur Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे के बाद मलबे में दबे 11 लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार, इमारत में बर्तनों की रंगाई का काम होता था और अवैध रूप से सिलेंडरों में गैस भरी जाती थी। उन्होंने बताया कि घटना मुकुंदपुर-दो के इशू विहार की गली नंबर एक में हुई।

Mukundpur Cylinder Blast
Mukundpur Cylinder Blast

अवैध काम में शामिल दो लोग हिरासत में

पुलिस ने इस अवैध काम से कथित रूप से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और घटनास्थल व पास की एक संपत्ति से एलपीजी के 84 खाली सिलेंडर बरामद करने के बाद भारतीय न्याय संहिता और आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने स्थानीय निवासियों की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पतालों में भर्ती कराया।

Delhi Building Collapse: एक महिला की हालत गंभीर

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे नाजुक हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। डीसीपी ने कहा, ”मलबे से 11 लोगों को निकाल लिया गया है। एक महिला झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर है। उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।” प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि यह विस्फोट बड़े वाणिज्यिक सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में एलपीजी भरने के दौरान हुआ।

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse

Delhi Building Collapse: सिलेंडर में गैस भरने के दौरान हुआ हादसा

डीसीपी ने कहा, ”शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस इमारत में बर्तन रंगने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी। वहां कई गैस सिलेंडर पाए गए। बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने की प्रक्रिया चल रही थी और विस्फोट के पीछे यही संभावित कारण प्रतीत होता है।” पुलिस के अनुसार, परिसर से 38 खाली सिलेंडर बरामद किए गए।

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse

आगे की तलाशी में इलाके में ही पास के एक कमरे से 46 अन्य खाली सिलेंडर मिले जिनमें से 25 घरेलू और 21 वाणिज्यिक है। पुलिस ने बताया कि परिसर का इस्तेमाल सुधीर राय द्वारा बर्तन कोटिंग के काम के लिए किया जा रहा था जबकि हरकेश बहादुर उर्फ बबलू कथित तौर पर वहां गैस सिलेंडर रखता था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

Mukundpur Cylinder Blast: कई धाराओं में मामला दर्ज

भालस्वा डेयरी थाने में भारतीय न्याय संहिता और आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सिलेंडरों की बरामदगी के सिलसिले में एक और मामला दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार,सुबह 9:37 बजे फोन पर उसे विस्फोट और इमारत ढहने की सूचना मिली। इमारत के भूतल का इस्तेमाल कथित तौर पर वाणिज्यिक सिलेंडर से छोटे एलपीजी सिलेंडरों में गैस भरने के लिए किया जा रहा था, तभी यह विस्फोट हुआ और ढांचा गिर गया।

ALSO READ: डीके शिवकुमार आज सीएम पद की लेंगे शपथ, 10-12 विधायक बनेंगे मंत्री

Rahul Kumar Rawat