Karnataka New CM: डीके शिवकुमार आज सीएम पद की लेंगे शपथ, 10-12 विधायक बनेंगे मंत्री

Summary :

Karnataka New CM: डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल की रूपरेखा पर चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि शिवकुमार के साथ 10 से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं और मंत्रिमंडल विस्तार इस महीने होने वाले राज्यसभा एवं विधान परिषद चुनाव के बाद होने की संभावना है। इस बीच, पार्टी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अपने वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया को मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त कर दिया। कांग्रेस कार्य समिति की…

Karnataka New CM: डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल की रूपरेखा पर चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि शिवकुमार के साथ 10 से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं और मंत्रिमंडल विस्तार इस महीने होने वाले राज्यसभा एवं विधान परिषद चुनाव के बाद होने की संभावना है। इस बीच, पार्टी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अपने वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया को मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त कर दिया।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक

शिवकुमार और सिद्धरमैया ने राज्य के अगले मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके बाद दोनों नेताओं ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ अलग से मंत्रणा की। शिवकुमार और सिद्धरमैया मंगलवार रात बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए।

Karnataka News: डीके शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जी परमेश्वर, प्रियंक खरगे, रामालिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल और यतीन्द्र सिद्धरमैया मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार तीन जून को शाम चार बजकर पांच मिनट पर लोक भवन परिसर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस नेतृत्व के कहने पर सिद्धरमैया के इस्तीफा देने के बाद वह इस जिम्मेदारी को संभालने जा रहे हैं। शिवकुमार को शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 34 मंत्रियों को शामिल किए जाने का प्रावधान है।

Karnataka New CM
Karnataka New CM

Karnataka News: डीके शिवकुमार के सामने बड़ी चुनौतियां

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंत्री पद के दावेदारों की लंबी कतार और उपलब्ध पदों की सीमित संख्या के बीच शिवकुमार के सामने संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है। उन्हें हर कदम बेहद सावधानी से उठाना होगा, क्योंकि मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले नेताओं की नाराजगी बड़े स्तर पर असंतोष का रूप ले सकती है। सूत्रों का कहना है कि, नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है। जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सिद्धरमैया समर्थक नेताओं को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी।

Karnataka New CM: कई डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना

यह भी चर्चा है कि कई उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं और सिद्धरमैया मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को नए मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। रविवार को शिवकुमार से मुलाकात के बाद सिद्धरमैया के पुत्र और कांग्रेस के विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य यतींद्र सिद्धरमैया ने कहा था कि उन्हें अगले मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है।

Karnataka New CM

उन्होंने दावा किया था कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मंत्री पद देने का आश्वासन भी दिया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा जारी है। यह पद फिलहाल शिवकुमार के पास है। वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सतीश जारकीहोली इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

ALSO READ: Ghaziabad में सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन: खोड़ा में 3 मदरसे सील, PAC और RAF पूरी तरह तैनात!

Rahul Kumar Rawat